*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*16 अक्टूबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – सप्तमी समस्त (पूरे दिन रात)।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – 02:16 मि. उपरांत पुनर्वसु।
योग – परिघ दिन – 04:21 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – 07:09 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:20 मि.।
सूर्यास्त – 05:48 मि. ।
व्रत – भानु सप्तमी।
पर्व – भानु सप्तमी।
आज विशेष
भानु सप्तमी व्रत एवं पर्व – आज के दिन किया गया गंगा स्नान – दान आदि सूर्यग्रहण के समान फलदाई है,दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – 02:16 मि. तक,यायि (मुद्दई) जययोग – 02:16 मि. से,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 07:09 मि. तक।
कल विशेष
अहोई अष्टमी व्रत चंद्रोदय व्यापिनी,चंद्रोदय रात्रि – 11:14 मि. पर,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 04:53 मि. से,यायि (मुद्दई) जययोग दिन – 08:10 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज का दिन उत्तम है।नई साझेदारी एवं नये कार्य में प्रवेश कर सकते हैं। व्यावसाय के प्रति आश्वस्त न रहें।अदालती मामलों में सफलता के योग हैं।परिजनों और दोस्तों के साथ आनंदमय बीतेगा।
वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय के प्रति समर्पित रहने से ही लाभ संभव है।किसी मेहमान के आगमन से कार्य सिद्ध होगा।
मिथुन राशि – आज दिन अच्छा है। अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगें।आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।बच्चे अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एव बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा फलदायी साबित होगी।
सिंह राशि – आज आर्थिक रूप से अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है।पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
कन्या राशि – आज व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव हो सकता है।आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि – आज व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और संपन्न होंगीं। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है परन्तु अपने खर्च को नियंत्रित करने की अति आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि – आज आय अच्छी रहेगी परन्तु अनावश्यक गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें।
धनु राशि – आज व्यावसायिक रूप से दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक मामले में अच्छा होने का संकेत है।व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी संभव है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है।
मकर राशि – आज किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच—समझ कर कीजिए। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके साथ आपका तारतम्य बैठ सकता है।
कुम्भ राशि – आज वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूढ़ पाएंगे।
मीन राशि – आज का दिन बहुत उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप ठीक करेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal