Breaking News

हल्द्वानी :मानवता की मिसाल कायम कर 19 लावारिस शवों का ससम्मान दाह संस्कार कर चुके ये समाजसेवी,

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

हल्द्वानी । यहाँ कुछ समाजसेवियों ने मानवता की अलख जगाई है। समाजसेवियों का यह दल अब तक 19 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुका है।

आज भी समाजसेवी हेमंत गोनिया, अतुल बिष्ट, संजय नेगी बिल्डर, दिशा सामाजिक संगठन हल्द्वानी मुक्तिधाम समिति, नैनीताल एंबुलेंस समिति हल्द्वानी भोटिया पड़ाव तथा पुलिस के सहयोग से  54  वर्षीय कुंदन सिंह नामक एक व्यक्ति का दाह संस्कार पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ किया।

कुंदन सिंह को एक माह पूर्व अल्मोड़ा से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दुर्घटना में कुंदन सिंह का एक पैर भी कटा हुआ था।  तीन दिन पूर्व सुशीला तिवारी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस की खोजबीन के बावजूद उसके वारिसों का कोई पता नहीं लग पाया। ऐसे में उसका शव 3 दिन तक सुशीला तिवारी अस्पताल मोर्चरी हाउस पर रखा गया था।

इसकी जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने उसका दाह संस्कार कराया। ये समाजसेवी माह अगस्त सितंबर अक्टूबर में अब तक  आज 19 लावारिस शवों का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-