Breaking News

काशीपुर :अवैध खनन की काली कमाई है दोनों हत्याकांड के पीछे, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी उठाई सीबीआई जांच की मांग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । क्षेत्र में दो दिनों से हुई लगातार दो हत्याओं को पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अवैध खनन की काली कमाई के कारोबार को बताया। उन्होंने कूंडा में हुई गुरजीत कौर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने इन हत्याकांडों पर अपना आक्रोश जताते हुए एक बार फिर सरकार पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि खनन के पीछे न केवल गैर सरकारी वरन सरकारी लोग भी शामिल हैं जो कि अवैध खनन से नंबर दो की कमाई करते हैं। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि खनन की अवैध कमाई की वजह से से झगड़े और हत्याएं होना दुखद है।

पूर्व विधायक ने कहा कि कि हमारी सरकार को इसका समाधान करना होगा। कूंडा के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी की हत्या को लेकर दुख जताते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने कहा यह मामला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस के बीच का है। इसका समाधान पुलिस जांच से नहीं होगा। वह स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से ही कराई जाये तभी इंसाफ हो पायेगा।

उन्होंने कहा कि खनन को लेकर पुन: ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें न हों तो इसके लिए उत्तराखंड की सरकार को इस ओर ध्यान देकर इसका कोई स्थायी समाधान सोचना चाहिए।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-