Breaking News

काशीपुर के कूंडा कांड में नया मोड़, सिख संगठनों ने सवाल उठाया अंकिता भंडारी हत्याकांड की तरह क्यों नहीं हो रही गुरजीत की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, अल्पसंख्यक हैं इसलिए?

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । कूंडा में हुई घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज यहाँ गुरताज भुल्लर के निवास पर पहुंचे सिख संगठनों के नेता ने गुरजीत कौर की हत्या और अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का सनसनीखेज़ आरोप लगाया है।

आल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या के बाद पूरी सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सिख समुदाय की गुरजीत कौर की हत्या के इतना टाइम बीतने के बाद भी अपराधी पकड़े नहीं जा रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हमें अल्पसंख्यक होने के नाते त्वरित न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी भी हमारी बेटी थी हम उसके लिए भी न्याय की बात करते हैं।

उन्होंने साफ साफ चेतावनी दी कि यदि 20 अक्टूबर तक गुरजीत कौर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अस्थि कलश लेकर पूरे प्रदेश में घूमेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

आल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह फलौदिया ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी कब होगी पूछने पर एएसपी कहते हैं कि पता नहीं? इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह 20 अक्टूबर के बाद गुरजीत कौर के अस्थलि कलश के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं तराई सिख महासभा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू ने कहा कि जब दोनों प्रदेशों में सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा है तो आम आदमी को कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि घटना के पांच घंटे बाद पीड़ित परिवार से मुख्यमंत्री की बात हुई कि मामले में न्याय होगा लेकिन इसके विपरीत ठाकुरद्वारा पुलिस ने पीड़ित परिवार के विरूद्ध ही एफआईआर दर्ज कर दी है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-