Breaking News

बड़ी खबर :कूंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना पर उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस की निंदा की, जानिये क्या कहा डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने, देखें वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई से उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी खासे नाराज हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कूंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना पर यूपी पुलिस के रवैये की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह मुरादाबाद के डीआईजी को इस संबंध में पत्र भी लिखा है कि यूपी पुलिस की कार्रवाई बिलकुल गलत है ।

डीआईजी भरणे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बगैर उत्तराखंड पुलिस को सूचना दिये दबिश में आने बाद जो घटनाक्रम हुआ उसमें यूपी पुलिस की कार्यशैली नितांत गलत है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल से बिना किसी सूचना के ले जाया गया जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि वह सरकार के माध्यम से भी इस बात को उठायेंगे। डीआईजी ने कहा कि एक महिला की हत्या हुई है ये काफी संगीन अपराध है। पुलिस के वैपन बरामद हुये हैं।

थाना कुंडा में हुई घटना के बाद पुलिस के  के क्रॉस फायरिंग के दावों को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने सिरे से नकार दिया है।

उधर बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम के संयुक्त निदेशक डॉ दयाल सरन का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्टया क्रॉस फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं। जबकि ठाकुरद्वारा पुलिस का कहना है कि उनकी टीम ने फायरिंग नहीं की है।पुलिस वालों को बंधक बनाकर दूसरी तरफ से फायरिंग की गई है। डॉ दयाल सरन ने बताया कि जांच में एक तरफा गोली चलाने के संकेत मिले हैं।

दयाल शरण ने बताया कि मौके से पुलिस की टोपी तथा पुलिस का सर्विस वैपन भी मिला है। इससे अनुमान  है कि संभवतः सर्विस वैपन ही गोली चली है। मौके से फिंगर प्रिंट और बालों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

लेकिन उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने की प्रारंभिक जांच को नकारते हुए कहा कि इतनी जल्दी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं है। रिपोर्ट आने में वक्त लगता है। हम एफएसल के ज्वाइंट डायरेक्टर के बयान से सहमत नहीं हैं। इस टीम का काम सिर्फ सबूत इकट्ठा करना था।

मामले में उधम सिंह नगर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया था कि कुण्डा थाने के एसएचओ को सूचना आई थी कि मुरादाबाद पुलिस दबिश देने भरतपुर आई है। लेकिन इस मामले में पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया था। एसएसपी ने कहा कि हर घटना के सीसीटीवी फुटेज हैं। बयान से ज्यादा वह फुटेज महत्व रखती हैं। और वह यहाँ कुछ कहने के बजाय सूबूतों को अदालत में पेश करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-