@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा क्षेत्र आज हुई घटना में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। बता दें कि इस घटना में जसपुर ब्लाक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई है।
ऊधमसिंहनगर पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस की एसओजी टीम द्वारा किसी मामले के वांछित को पकड़ने हेतु दबिश दी गई थी जिसमें दबिश के दौरान उनके ऊपर फायरिंग की गई फायरिंग की घटना में यूपी पुलिस के 03 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिसमें से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है।
उधर मौके पर आक्रोशित लोगों की भीड़ अभी भी एन एच 74 पर जाम लगाये हुये है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal