Breaking News

उत्तराखंड :भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का एक और वार, राज्य कर अधिकारी सेवा से बर्खास्त

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अक्टूबर 2022)

देहरादून । सूबे की धामी सरकार भ्रष्टाचार पर किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक अधिकारी को भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

एक ताजा घटनाक्रम में निलंबित  राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को भ्रष्टाचार की जांच पूरी होने के बाद सेवाओं से बर्खास्त करने का फैसला लेते हुये आदेश जारी कर दिये गये है।

जानकारी के अनुसार सचल दल इकाई देहरादून के आशारोडी में तैनात रहते हुये हरियाणा नंबर के एक वाहन से जो कि माल लेकर देहरादून आ रहा था से रिश्वत मांगने व लेने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौॆंपी गई थी।जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का पत्र शासन को प्रेषित किया गया था जिस पर निर्णय लेते हुये सरकार ने विवादित अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-