Breaking News

क्या छत पर सच में घूमता है भूत? कालोनी में दहशत, पुलिस जांच में जुटी,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2022)

यहाँ पिछले दो हफ्ते से भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में छत पर भूत के घूमने का वीडियो कुछ लोगों द्वारा वायरल किया गया है।

एडिट कर बनाये गये इस वीडियो में  रात के अंधेरे में कोई सफेद कपड़ा पहनकर छतों पर चल रहा है। वहीं एक दूसरे वीडियो में सफेद परछाई जैसी कोई आकृति छत की दीवार के सहारे नीचे उतरती दिख रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों में डर का माहौल है। कॉलोनी के बच्चे इतने डरे हुए हैं कि न पार्क में खेलने जा रहे और न ही घर के बाहर आ रहे हैं। कॉलोनी वालों ने स्थानीय पुलिस से भी वीडियो की सत्यता की जांच की गुहार लगाई है। कुछ लोगों का कहना है कि कॉलोनी के कुछ उत्पातियों ने ही वीडियो को एडिट कर डर का माहौल बनाने के लिए अफवाह उड़ाई है।

बताया जाता है कि सबसे पहले कॉलोनी के एक वाट्सग्रुप पर वीडियो डाले गए। पहले एक वीडियो डाला गया। इसमें दिख रहा है कि कोई आकृति टहल रही है। कुछ बच्चों ने कहा कि वीडियो उन्होंने बनाया। फिर कहा गया कि दूसरे लोगों ने ये वीडियो बनाए हैं।

कालोनी वालों का कहना है कि इस मामले में पुलिस को जांच करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी साजिश या अफवाह है, उसके बारे में पता लगाना चाहिए। अगर कोई शरारत कर रहा है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस को दी गई शिकायत में उन लोगों का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया है जिन लोगों ने वीडियो को ग्रुप में डाला था। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-