Breaking News

काशीपुर में स्थाई हैलीपैड की स्थापना को मंजूरी दी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने :चीमा

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । शहर में शीघ्र ही हैलीपेड निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है।

यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने देते हुए बताया कि चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा काशीपुर में स्थाई हैलीपैड बनाए जाने की माँग को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाया गया था जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर वासियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है। श्री चीमा ने बताया कि काशीपुर में हैलीपैड की सुविधा होने पर इसके कई लाभ जनता को मिलेंग। जब कोई आपदा जैसी स्थिति बनती है, या किसी भी व्यक्ति के गम्भीर रूप से बीमार होने की दशा में आपातकालीन समय में दिल्ली या बड़े शहरों के अस्पतालों में उसे भर्ती कराने की आवश्यकता होती है तो ऐसे समय में हैली सेवा का लाभ विना समय गवाये लिया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त हैली सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को चार धाम यात्रा करने का सुअवसर प्राप्त होगा सकेगा। इन सभी अवसरों के लिए अभी तक हैलीपैड के लैन्डिंग स्थल का चयन करने में काफी समय लग जाता था लेकिन अब स्थाई हैलीपैड बनने से इस सेवा का लाभ काशीपुर वासियों को तुरन्त मिल सकेगा।

श्री चीमा ने बताया कि हैलीपैड के निर्माण हेतु स्थल के चयन की शुरूआत गतिमान है और शीघ्र ही स्थल का चयन कर इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-