Breaking News

अफसरशाही का रौब :एसडीएम हूँ मैं! सरकारी गाड़ी में कुत्ता घुमाने पर पत्रकार ने वीडियो बनाया तो मच गया हंगामा, देखिए वीडियो

यह मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया है। @शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2022)

मथुरा । यहाँ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने एक पत्रकार को वीडियो बनाने पर पकड़ लिया। दरअसल एस एन ए सरकारी गाड़ी में अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। दीपक नामक पत्रकार ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर सहायक नगर आयुक्त खुद को एसडीएम बताते हुए उस पर भड़क गए और उसका हाथ पकड़ लिया।

मामला थाना सदर इलाके के सिविल लाइन का है। में नगर निगम की सरकारी गाड़ी में पालतू कुत्ता घूमता देख एक पत्रकार ने उसका वीडियो बनाना चाहा ,पत्रकार ने जब एक फोटो क्लिक किया तभी गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति गाड़ी से निकलते ही गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगा।

पत्रकार दीपक का हाथ पकड़कर काफी समय तक खींचातानी की। जिसे देखकर वहाँ लोगों की भीड़ भीड़ एकत्रित हो।अंडरवियर पहने शख्स अपने आप को एसडीएम बता रहा था। जो मथुरा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात है । उसने अपना नाम राजकुमार मित्तल बताया। यही नहीं जब लोगों ने उससे पूछा कि आप कौन है? तो खुद को उसने एसडीएम बताया।

इस पूरे घटनाक्रम का वहाँ मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-