Breaking News

अंकिता मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, पटवारी वैभव प्रताप सिंह निलंबित

@शब्द दूत ब्यूरो (27 सितंबर 2022)

देहरादून । अंकिता मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी वैभव प्रताप सिंह को आज शासन ने निलंबित कर दिया है।

दरअसल अंकिता की गुमशुदगी की जानकारी मिलने के बाद भी वैभव प्रताप सिंह ने उच्चाधिकारियों को इस मामले की जानकारी नहीं दी और चार दिन की छुट्टी पर चला गया। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने जांच के दौरान पटवारी की भूमिका को देखते हुए उसे आज सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि अंकिता मर्डर केस में पटवारी वैभव प्रताप सिंह की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।

अंकिता हत्याकांड को लेकर पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड कर दिया गया है। पटवारी पर अंकिता की गुमशुदगी के चार दिन बाद भी केस दर्ज करने का आरोप है। मामले में शुरू से ही पटवारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। लोग लगातार सरकार से पटवारी को हटाए जाने और इस पूरे मामले में पटवारी को लेकर भी जांच करने की मांग कर रहे थे।

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-