Breaking News

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री और पुलिसकर्मी के बीच हुई तीखी बहस, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर 2022)

आटो में बैठने पर गुजरात पुलिस और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। बीते रोज केजरीवाल अहमदाबाद में जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहाँ से  एक ऑटो वाले के यहां ऑटो में बैठकर खाना खाने के लिए जाने वाले थे। इसी बीच गुजरात पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को ऑटो में बैठने से रोका। उनका कहना है कि भाजपा लगातार आप को परेशान करने में लगी है। बता दें कि  गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल  गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस और केजरीवाल के बीच बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें केजरीवाल पुलिस से कह रहे हैं कि आप मुझे जबरदस्ती सुरक्षा दे रहे हैं। मुझे नहीं चाहिए ये सुरक्षा।

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-