Breaking News

उत्तराखंड पुलिस भर्ती घोटाला : 35 से अधिक लोग फर्जी तरीके अपनाकर बने दारोगाओं की जा सकती है नौकरी

@शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2022)

देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती घोटाले खुलने के बाद जहाँ एसटीएफ और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है वहीं 2015 के पुलिस भर्ती घोटाले में भी अब कई दारोगाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

2015 में दारोगा के 339 पदों पर भर्ती हुई थी। माना जा रहा है कि इनमें से 10 फीसदी भर्ती ऐसी हैं जिन पर फर्जी तरीके से परीक्षा देकर दारोगा बनने की आशंका है। इनकी संख्या 35 से 40 बताई जा रही है। ये सभी दारोगा मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्र में तैनात हैं। एसटीएफ इन सभी दारोगाओं पर नजर रखे हुए हैं।

इन भर्तियों में पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों की अहम भूमिका है। माना जा रहा है कि जांच शुरू होते ही कार्रवाईयों में भी तेजी देखने को मिलेगी और सभी फर्जी दारोगाओं पर मुकदमा दर्ज होगा। इन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-