Breaking News

विधानसभा भर्ती प्रकरण में सचिव मुकेश सिंघल तत्काल अवकाश पर भेजे गए, दिलीप कोटिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय हाईलेवल एक्सपर्ट कमेटी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 सितंबर, 2022)

उत्तराखंड की विधानसभा स्पीकर अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने देहरादून पहुंचते ही विधानसभा भर्ती प्रकरण में दो बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बैकडोर भर्ती को लेकर हाइलेवल एक्सपर्ट कमेटी गठित करने के साथ ही सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल अवकाश पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा को जीवंत रखने के लिए कठोर और कड़वे निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।

स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि विधानसभा बैकडोर भर्ती की जांच के लिए पूर्व आईएएस दिलीप कोटिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय हाईलेवल एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है। जिसमें पूर्व कार्मिक सचिव सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल को शामिल किया गया है।

स्पीकर ने कहा कि कमेटी एक महीने में अपनी जांच रिपोर्ट देगी। वहीं अवकाश पर भेजे गए विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पीकर ने विधानसभा सचिव के ऑफिस को भी सील कर दिया है।

स्पीकर खंडूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय वाक्य ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ को मैंने जीवन में उतारा है। मैं किसी को भी खासकर प्रदेश के युवा वर्ग को निराश नहीं करूंगी, सबके साथ न्याय होगा। अध्यक्ष होने के नाते मुझे अनियमितता और अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं। लोकतंत्र के इस मंदिर के हित में जो भी बदलाव करने पड़े उसके लिए मैं तैयार हूं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-