ब्रेकिंग :काशीपुर में मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारा पुलिस के पास खुद पहुंचा
September 1, 20225,396 Views
मृतक मां बेटी (फाइल फोटो)
@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2022)
काशीपुर । मौ अल्लीखां में आज एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से मां बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। मां को घर के भीतर और बेटी को घर में से बाहर गली में लाकर मारा। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है । शबाना पत्नी रईस और उसकी बेटी शीबा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पति रईस और बेटा परवेज दुबई में काम करते हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारा भी अल्लीखां निवासी है।