Breaking News

वायरल :गंगा किनारे हुक्का पार्टी और चिकन भूनते युवकों के वीडियो से लोगों में आक्रोश, एसएसपी ने कही कार्रवाई की बात, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अगस्त 2022)

प्रयागराज। यहाँ गंगा नदी के किनारे हुक्का पार्टी करते व चिकन भूनते युवकों के वायरल वीडियो का एसएसपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही है।

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो प्रयागराज में गंगा नदी का बताया जा रहा है। वीडियो  नाव पर 4-5 युवक बैठे हैं। एक तरफ कोयले की आंच पर चिकन को भूना जा रहा है तो दूसरी तरफ हुक्का रखा है।

एक युवक हुक्के के कश लगाते-लगाते चिकन को भून रहा है। सोशल मीडिया के मुताबिक, वीडियो प्रयागराज के दारागंज बाढ़ क्षेत्र का है।

उधर एसएसपी ने कहा कि वीडियो से युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-