Breaking News

उत्तराखंड: घोटालों को रोकने में विफल सीएम धामी पद छोड़ें,उक्रांद की मांग,लगाये गंभीर आरोप, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अगस्त 2022)

काशीपुर । उत्तराखंड क्रांति दल ने पेपर लीक घोटाले तथा विधानसभा भर्ती घोटाले में सरकार के मंत्रियों के लिप्त होने के मामले को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा मांगा है।

उक्रांद के प्रदेश सचिव तथा काशीपुर विधानसभा से उम्मीदवार रहे मनोज डोबरियाल ने आज शब्द दूत से हुई एक संक्षिप्त बातचीत में उत्तराखंड की सरकारों पर घोटालेबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड के बहुचर्चित एन एच 74 घोटाले की याद दिलाते हुए कहा कि राज्य में हुये घोटालों में लिप्त अधिकारियों को पहले तो निलंबित किया बाद में उन्हें न केवल बहाल किया वरन घोटाले के इनाम में पदोन्नति कर महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति दी। उक्रांद प्रदेश सचिव मनोज डोबरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी राज्य के लगातार हो रहे घोटालों की जांच करवाते करवाते थक जायेंगे लेकिन घोटाले तब भी नहीं रूकेंगे। मनोज डोबरियाल ने कहा कि जब तक घोटालों की सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक इनके असली मास्टरमाइंड पकड़ में नहीं आयेंगे।

मनोज डोबरियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सरकारों ने राज्य की जनता को आपसी मिलीभगत से ठगा है। भाजपा सरकार केवल घोषणा और वादे कर जनता के साथ छल करती है।

उक्रांद प्रदेश सचिव ने कहा कि जांच तो बहुत करवा ली पर आज तक किसी जांच का कोई नतीजा नहीं आया। भर्ती घोटाले के प्रभावित अभ्यर्थी रोते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्तियां रद्द करने से क्या ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं हो रहा।

मनोज डोबरियाल ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने इन घोटालों पर कहा है कि यदि सीबीआई जांच नहीं की गई तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उक्रांद प्रदेश सचिव मनोज डोबरियाल ने कहा कि आज राज्य का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे में सरकार को अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-