Breaking News

काशीपुर में होम्योपैथी चिकित्सा पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2022)

काशीपुर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि समय रहते बूस्टर डोज लगवायें। 30 सितंबर के बाद बूस्टर डोज निशुल्क नहीं वरन 400 रूपये देकर लग पायेगी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आज यहाँ  होम्योपैथिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा पर एक दिवसीय सेमिनार में बोल रहे थे।

चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने पर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उत्तराखंड में होम्योपैथी का मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य में 50  लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अब तक छह लाख लोगों का निशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के दुर्घटना में घायल होने पर निशुल्क उपचार उत्तराखंड में किया जायेगा। चाहें उनके पास आयुष्मान कार्ड हो या न हो। उपचार के दौरान ही अस्पताल में उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जायेगा। राज्य में 421 प्रकार की जांचे और लगभग 400 तरह की दवाईयें मुफ्त दी जायेगी।

राज्य के सूदूरवर्ती इलाकों में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर लाने के लिए डंडी कंडी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि समय पर उपचार मिल सके। यही नहीं प्रत्येक जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की स्वास्थ्य की तमाम योजनायें हैं जिनका कि जनता लाभ उठा रही है।

इस अवसर पर निदेशक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा द्वारा आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा की राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के होम्योपैथिक चिकित्सा के डायरेक्टर डॉ राजेंद्र सिंह ने की। इस कार्यक्रम में होम्योपैथी के रजिस्ट्रार डॉ शैलेंद्र पांडे, उत्तराखंड के होम्योपैथिक चिकित्सा के कंट्रोलर एवं सचिव डॉक्टर गजेंद्र कफ़लिया, दिल्ली के होम्योपैथिक चिकित्सा एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉक्टर दीपक शर्मा डॉ आर कांत, डॉ श्वेता सिंह डॉक्टर अक्षय सिंह डॉ राजेश सिंह डॉक्टर गजेंद्र सिंह ध्यान सिंह डॉक्टर हरेंद्र सिंह डॉक्टर आनंद बल्लभ पंत डॉ आर कांत सर सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आए होम्योपैथिक चिकित्सा के करीब डेढ़ सौ विशेषज्ञों ने भाग लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई । सेमिनार के दौरान होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देशभर से आये होम्योपैथी चिकित्सकों को अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

सेमिनार में आये होम्योपैथी चिकित्सकों ने उन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जो भ्रांतियां होम्योपैथिक चिकित्सा को लेकर फैलाई जाती रही है। विशेषज्ञों ने कहा कि हकीकत तो यह है कि होम्योपैथिक चिकित्सा भी दूसरी चिकित्सा पद्धतियों की तरह तेजी से रोगों के विरुद्ध काम करती है और करोना कॉल में तो होम्योपैथिक चिकित्सा ने जिस तरह से रोगियों को त्वरित फायदा पहुंचाया उससे लोग आश्चर्यचकित रह गए और इस चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। सेमिनार में प्रदेश के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर योगेंद्र त्यागी दिल्ली डॉ एस के शर्मा डॉ राजेश सिंह दिल्ली गजेंद्र सिंह शैलेंद्र पांडे देहरादून से डॉक्टर राजेंद्र सिंह , डॉक्टर आर कांत सर डॉ आनंद बल्लभ पंत डॉ देवेंद्र सिंह डॉक्टर ध्यान सिंह एवं डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉ, नसीम अली, डॉ.ज़फर सैफ़ी, डॉ.शहजाद अंसारी आदि रहे।

इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, पार्षद गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा नगर महामंत्री अभिषेक गोयल, रजत सिद्धू आदि भाजपा नेता भी मौजूद रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-