Breaking News

काशीपुर में तेंदुआ :नागरिकों की सुरक्षा को मोर्चा संभाला प्रशासन ने, रात के अंधेरे में भारी बारिश के बीच उपजिलाधिकारी पहुंचे प्रभावित क्षेत्रों में, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)

काशीपुर । शहर में तमाम जगहों पर तेंदुए के आने की सूचनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन कितना मुस्तैद है इसकी बानगी बीती रात देखने को मिली। तेज बारिश और अंधेरे में जब उपजिलाधिकारी राजस्व व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मानपुर रोड स्थित कौशांबी कालोनी में जा पहुंचे। हालांकि आमतौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब प्रशासनिक अधिकारी जनता के प्रति अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से पूरा करते हैं। लेकिन काशीपुर में उपजिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एक अच्छा उदाहरण पेश किया। कल दिन में भी उपजिलाधिकारी ने पैदल कई क्षेत्रों में जाकर इस समस्या को लेकर लोगों से पूछताछ की थी।

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप अपने साथ तहसीलदार अक्षय भट्ट व वन विभाग के लोगों को लेकर बीती रात दस बजे के आसपास पहुंचे और लोगों से बातचीत कर तेंदुए के आने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों के संबंध में वन कर्मियों से पूछताछ की।

बहरहाल भारी बारिश के बीच उपजिलाधिकारी अभयप्रताप सिंह का स्वयं मौके पर पहुंचना तेंदुए के आतंक से भयभीत लोगों के लिए राहत की बात है। संकट के समय प्रशासन का जनता के बीच पहुंचना एक शुभ संकेत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-