Breaking News

दुखद हादसा :वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती में मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)

मंगला आरती के दौरान रात लगभग दो बजे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी  उत्सव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिससे वहाँ दर्शन करने के लिए भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल बताये जा रहे हैं। जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है उनकी पहचान नोएडा की निर्मला देवी और जबलपुर के राजकुमार के रूप में हुई है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा हो गई थी और भीड़ भी बढ़ गई। दो बजे मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और दम घुटने की वजह से कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर दान घोटाला: आठ लोगों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या में राम मंदिर को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-