Breaking News

लायंस क्लब सिटी काशीपुर अध्यक्ष सुरेश शर्मा बने जोन 17 के चेयरपर्सन

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अगस्त 2022)

काशीपुर । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 लखनऊ मंडल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बी एन चौधरी ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी के डायनामिक प्रेसीडेंट लॉयन सुरेश शर्मा को जोन 17 का जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया है जिनके कार्यक्षेत्र में 6 लायंस क्लब रहेंगे।

इन लायंस क्लबों के नाम नैनीताल लायंस क्लब गोल्ड, लायंस क्लब हल्द्वानी, जसपुर लायंस क्लब ग्रेटर, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर, लायंस क्लब काशीपुर डायमंड, एवं लायंस क्लब काशीपुर सिटी शामिल है।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बी एन चौधरी ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी के प्रेसीडेंट लॉयन सुरेश शर्मा को फोन कर एवं नियुक्ति पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है साथ ही उन्हें बधाई भी दी है। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के प्रेसीडेंट सुरेश शर्मा को जोन चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर डिस्ट्रीक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी तराई स्वतंत्र मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, समर पाल सिंह ग्रेवाल, जगतार सिंह ढिल्लो, शैलेन्द्र मिश्रा एड, आनंद कुमार एड, आनंद सक्सेना, संजय राय,परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह ढिल्लो,सतविंदर सिंह, शेर जंग सिंह धालीवाल आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-