अन्नदाता की कौन सुनेगा?
@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2022)
चांदपुर । बिजनौर जनपद की तहसील चांदपुर के ब्लाक नूरपुर में ग्राम जाफराबाद, कुरई में आवारा पशुओं की वजह से से सैकड़ों एकड़ में फसल की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय किसानों ने गांव के प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी से गुहार लगाई लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। गांव के आक्रोशित किसानों ने बताया कि किसान मेहनत कर फसल उगाते हैं लेकिन आवारा पशु उनकी फसलों को चर जाते हैं जिससे किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
गाँव के कृषक अशोक कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण व दिनेश समेत अनेक किसानों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी से बात की गई है। पंचायत सेक्रेटरी द्वारा अनेको बार पशुओं को पकड़वाने का आश्वासन तक दिया गया है, परन्तु आजकल किसी प्रकार की कोई की कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
