Breaking News

मोदी सरकार का यू-टर्न :रोहिंग्या शरणार्थियों को सुरक्षित आवास सुविधा दी जायेगी , केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी, बताया ऐतिहासिक फैसला

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2022)

केंद्र सरकार ने तंबुओं में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देने का निर्णय किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस आशय का एक ट्वीट करते हुए कहा कि भारत ने उन लोगों का हमेशा स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।

दिल्ली राजधानी क्षेत्र में  रोहिंग्या शरणार्थियों को आवास की सुविधा देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक नई दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया। इन आवासों में सभी बुनियादी सुविधाएं तथा सुरक्षा का प्रबंध होगा।

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद विश्व हिन्दू परिषद में नाराजगी है। उधर आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में रोहिंग्याओं को लाने वाले भाजपाई अब उन्हें बसाने की तैयारी में है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-