Breaking News

काशीपुर :मां ने दो बच्चों समेत खाया जहर , मां बेटे की मौत, पुत्री गंभीर

मृतक लव
दीपिका

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2022)

काशीपुर । एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। इस ह्रदयविदारक घटना में महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई जबकि एक चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया पुलिस इसकी  जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम गंगापुर थाना कूंडा क्षेत्र में हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार कुसुमलता ग्राम गंगापुर में राजा के साथ अपनी तीन संतानों दीपिका (4साल),लव (2 साल) तथा एक माह के पुत्र जतिन के साथ पिछले डेढ़ साल से रह रही थी। कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24)पुत्री चिन्ना सिंह  का विवाह लगभग छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था। बताया जाता है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था जहाँ उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी। कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी। लेकिन इसके बावजूद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी।

एक माह पूर्व गंगापुर में उसकी तीसरी संतान हुई। बीते रोज राजा कहीं काम करने गया था कि उसके पीछे कुसमलता ने दीपिका और लव को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। सूचना मिलने पर राजा व अन्य परिजनों ने उसे व बच्चों को यहाँ चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ कुसमलता और लव की मौत हो गई जबकि दीपिका का उपचार चल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-