Breaking News

तेंदुए ने गाय पर किया अटैक, जबड़े में दबोच ली गर्दन, छुड़ाने की कोशिश करती रही गाय और फिर…देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त, 2022)

सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के खतरनाक वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी जानवरों की लड़ाई तो कभी जानवरों का शिकार हमें आए दिन देखने को मिलता रहता है। कई बार तो वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि उन्हें देखते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आपको गुस्सा भी आएगा। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक खूंखार तेंदुए ने एक गाय पर हमला किया और फिर उसका बुरा हाल कर डाला। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर काफी नाराज भी हो रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक तेंदुए ने गाय पर अटैक कर दिया है और उसने अपने जबड़े में गाय की गर्दन को दबोच रखा है। तेंदुए गाय को अपनी ओर खींचे की कोशिश कर रहा है और बेचारी गाय खुद को बचाने की कोशिश में लगी हुई है। कुछ ही पलों में आखिरकार तेंदुआ अपनी चाल में कामयाब हो जाता है और गाय को गर्दन से ही खींचकर नीच जंगल की ओर ले जाने लगता है। ये वीडियो देखने में काफी दर्दनाक है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-