@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2022)
काशीपुर । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा एवं पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन काशीपुर ने नवीन जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल कटोराताल काशीपुर के प्रांगण में झंडा रोहण के कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने की कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त रुप से अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के मुख्य जिला सलाहकार सुरेश जोशी एवं पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अरुण वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिला महामंत्री एवं महानगर काशीपुर के महासचिव रमेश चंद्र त्रिपाठी ने किया।
झंडारोहण के समय उमेश जोशी एडवोकेट,
सुरेश जोशी ,अरुण वर्मा सहित अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट महासचिव आर सी त्रिपाठी समाज सेविका डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संरक्षक शरद कुमार शर्मा ,वेद प्रकाश विद्यार्थी , मोहन चंद्र पपनै, रिटायर्ड कोतवाल धीरेंद्र कुमार तिवारी , विजय चौधरी, समाजसेवी मनोज कुमार डोबरियाल , गिरीश चंद्र अधिकारी, वीरेंद्र मिश्रा प्रकाश चंद्र जोशी ,श्रीमती प्रभा तिवारी, भास्कर त्यागी एडवोकेट, तरुण लोहनी ,मुकेश जोशी, संजय कुमार मिश्रा , जगत सिंह रावत, अमित पांडे ,प्रीति शर्मा एडवोकेट, सुमित शर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंदर लाल आर्य, रणवीर सिंह दिव्यांश एवं समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं व विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने अपने विचार रखें। आजादी के इस अमृत महोत्सव के आयोजन के समापन पर प्राध्यापक इंदर लाल आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
