@शब्द दूत ब्यूरो(15 अगस्त 2022)
देहरादून । पूरे देश के साथ उतराखण्ड में भी आज स्वतंत्रता दिवस समारोह आजादी के अमृत महोत्सव को देश के स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले शहीद वीरों के सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। काशीपुर में सुबह 100 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।
उधर काशीपुर में आज सुबह ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी निकाली गई जहाँ नागरिकों ने 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के तराने गाते हुये आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की।
नगर निगम काशीपुर द्वारा समूचे भारत वर्ष में 75वां स्वतन्त्रता दिवस अत्यन्त उत्साह के साथ मनाया गया। काशीपुर क्षेत्र में भी स्वतन्त्रता दिवस की धूम रही। क्षेत्र में स्वतन्तत्रा दिवस का प्रारम्भ प्रातः 6. 00 बजे नगर निगम काशीपुर द्वारा आयोजित प्रभात फेरी से हुआ। प्रभात फेरी समिति के संयोजक श्री विमल गुड़िया के नेतृत्व में ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से प्रारम्भ होकर सब्जी मण्डी, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक, सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लाइन, मुंशीराम का चौराहा, मौ. लाहोरियान, मौ. किला से होती हुई पुनः नीम के नीचे “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। प्रभात फेरी में उपस्थित लोगों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भई”. बापू का प्रिय गीत “रघुपति राघव राजाराम”, “भारत माता की जय”, “वन्देमात्रम” के जयघोष किये जा रहे थे। प्रभात फेरी में सबसे आगे उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज के विद्यार्थी तिरंगा लिये चल रहे थे उनके पीछे पं. गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज के स्काउट कैडेट चल रहे थे। विद्यार्थियों के पीछे विकल्प गुड़िया एवं जितेन्द्र सरस्वती राष्ट्र ध्वज को धारण कर प्रभातफेरी को आगे बढ़ा रहे थे। प्रभातफेरी का मुख्य आकर्षण नगर निगम काशीपुर द्वारा 100 मीटर का तिरंगा ध्वज था जिसको उपस्थित सैंकड़ों लोग अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह भव्य आयोजन हर वर्ष भांति नगर निगम द्वारा आयोजित था। जिसको आकर्षक बनाने में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी क्रम में क्लीन एण्ड ग्रीन फाउण्डेशन द्वारा प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया अन्त में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा के परिवार द्वारा उनके पुत्र अर्पित मेहरोत्रा, धर्मपत्नी श्रीमती वीना मेहरोत्रा ने स्व. मेहरोत्रा की स्मृति में जलपान की व्यवस्था की।
महापौर श्रीमती उषा चौधरी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त श्री विवेक राय ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाऐं दीं एवं समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने इस भव्य आयोजन में उपस्थित होने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रभातफेरी में महापौर श्रीमती उषा चौधरी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त विवेक राय, तहसीलदार अक्षय भट्ट, समिति के संयोजक विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनुपम शर्मा, हरीश कुमार सिंह, नरेन्द्र चन्द्र सिंह, सरित चतुर्वेदी, माजिद अली, श्रीमती अलका पाल, श्रीमती रीति नागर, राजेश कुमार एड., मेजर मुनीषकान्त शर्मा, बी. के. गुप्ता, संजय शर्मा, निषित गुड़िया, मौ. आकिल, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर निरीक्षक संजय मेहरोत्रा के साथ ही अब्दुल सलीम एड., अर्पित मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, अनूप चतुर्वेदी, जितेन्द्र सरस्वती, विकल्प गुड़िया, अशोक नेहरू, विनोद मेहरोत्रा, महेन्द्र लोहिया, राकेश मेहरोत्रा, शरद मेहरोत्रा, अज्जू खां, पार्षद वैशाली गुप्ता, मौ. मियां भारती, मंसूर अली, विनोद होण्डा, इकबाल अदीब, सनद पैगिया, कमल गुजराल, राजीव चौधरी, प्रमोद माहेश्वरी, मयंक शर्मा, मनोज कौशिक, गौतम मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, दीपक गुप्ता, पार्षद विजय बॉबी, इस्तखार छौना, पार्षद मौ. सादिक, राजू गौतम, हसीन खान, शैलेन्द्र मिश्रा एड., बाँकी टण्डन, सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित थे।
उपजिलाधिकारी कार्यालय, तहसील, कोतवाली समेत शहर की अनेक निजी व सरकारी संस्थाओं में प्रमुखों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देश की एकता व अखंडता की शपथ ली गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal









