Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*13 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 03:21 मि. तक उपरांत तृतिया।
नक्षत्र – शतभिषा रात्रि – 02:46 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – शोभन दिन – 11:13 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:35 मि.।
सूर्यास्त – 06:33 मि.।
व्रत – अशून्यशयन व्रत,विन्ध्याचल एवं भीमचण्डी देवी का व्रत।
पर्व – विन्ध्याचल देवी एवं भीमचण्डी देवी जयंती।

आज विशेष

फसली भाद्रपद मास प्रारंभ,श्री विन्ध्याचलदेवी एवं भीमचंडी देवी जयंती,अशून्यशयन व्रत,भादों में दही का त्याग,शुभ अशुभ तीन गुना कारक त्रिपुष्कर योग रात्रि – 02:46 मि. से 03:21 मि. तक।

कल विशेष

कज्जली (कजरी),गौ पूजा तृतिया,विशालाक्षी देवी यात्रा, जैनियों का तीज व्रत, सिन्धियों का तीजड़ी पूजा,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 02:37 मि. से रात्रि – 01:52 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन धार्मिक दृष्टि से उत्तम रहेगा।आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।दिन अच्छा है लाभ की संभावना भी है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।परिवारीजन तथा जीवन साथी से लगाव अधिक रहने से प्रसन्नता रहेगी।यात्रा एवं प्रवास का योग है।लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे फिर भी मन खिन्न रहेगा। वाणी में मिठास रखें।

कर्क राशि – आज का दिन ठीक नहीं है दिन को शांति से बिताने की कोशिश करें।आज शारीरिक एवं मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।आकस्मिक खर्च संभव है। सायं तक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि – आज शारीरिक रुप से अस्वस्थता से चिंतित रहेंगे घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।धन हानि की संभावना है।

कन्या राशि – आज किसी भी कार्य को सोच समझकर करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबन्ध बना रहेगा। मित्रों व स्वजनों के साथ मुलाकात हो सकती है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।

तुला राशि – आज आपने मनोबल को कमजोर न होने दें।अन्यथा किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकते।नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें तो बेहतर। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए वाणी पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है कठिनाई का सामना हो सकता है।किसी अपने के साथ बहस हो सकती है।आवेश पर अंकुश रखें।सवास्थ्य नरम रहेगा।धन खर्च होने का योग है।

मकर राशि – आज मित्रों से व्यवहारिकता स्वजनों से लाभ होगा दिन आनंदमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र,व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

कुंभ राशि – आज का दिन शुभ फलदायी है।प्रत्येक कार्य में सरलता बनाये रखने से सफलता प्राप्त होने से आप खुश रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद भी आपके साथ है।कुछ नया एवं बड़ा कार्य हो सकता है।

मीन राशि – आज मन खिन्न एवं स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण आप परेशान रह सकते हैं। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों के विषय में आप को चिंता हो सकती है।आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-