Breaking News

विकास प्राधिकरण ने जारी की 40 अवैध कालोनाइजरों की सूची, भाजपा विधायक तथा मेयर का भी है नाम,

स्वच्छ शासन व भ्रष्टाचार मुक्त राज्य का नारा देने वाली भाजपा सरकार के विधायक और मेयर का नाम अवैध कॉलोनाइजर की लिस्ट में आने से हड़कंप मच गया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2022)

अयोध्या। विकास प्राधिकरण ने  जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों के नाम की जो सूची जारी की है उसमें इनके नाम आये हैं।

6 अगस्त को जारी हुई इस सूची में 40 लोगों के नाम है। जिनमें अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा,अयोध्या के भाजपा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भी नाम हैं।

इस मामले में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा ये सभी 40 अवैध कालोनियां गिराई जाएंगी। बता दें कि अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने भी अधिकारियों और भू माफियाओं के बीच गठजोड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एसआईटी बनाकर जांच करने की मांग भी की थी।

देखिए सूची
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-