Breaking News

भाजपा नेता का महिला को सरेआम अश्लील गालियां देने का वीडियो वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2022)

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह एक महिला को सरेआम कालोनीवासियों के सामने निहायत ही अश्लील गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं।

मामला नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी का है।  घटना के बाद सोसाइटी रहने वाले लोगों ने ने बताया कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है वह  श्रीकांत त्यागी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि  उसने मुझे गालियां देते हुए कहा कि  अगर तुमने पौधे छुए तो मैं तुझे छूंउगा। निवासियों का कहना है कि कथित नेता कॉमन एरिया में पेड़ लगाकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। सोसाइटी के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने अभद्रता की। सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को फेज-2 पुलिस से शिकायत की है।

आपको बताते चलें कि श्रीकांत त्यागी इससे पहले किसी अन्य महिला के साथ भी उनकी पत्नी द्वारा पकड़े जा चुके हैं। उस समय भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में भिड़ंत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। वहीं उन्होंने लखनऊ में भी गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। श्रीकांत त्यागी एक रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया था।

यह मामला गोमतीनगर थाने तक पहुंच गया था। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उस समय रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-