Breaking News

दुखद :उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 55 गायों की मौत, कई बीमार, चारा विक्रेता के खिलाफ एफआईआर

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अगस्त 2022)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक गौशाला में 55 गायों की मौत होने से हड़कंप मच गया। गायों की मौत जहरीला चारा खाने से हुई।  चारा सप्लाई करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सीएम योगी ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लिया है और पशुधन मंत्री को मौके पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज अमरोहा की हसनपुर तहसील के विकास खंड गंगेश्वरी के गांव सांथलपुर की वृहद गोशाला में एक के बाद एक गायों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और देखते ही देखते 55 गायों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक दिन पहले  सहारनपुर निवासी ताहिर से ये चारा खरीदा गया था। वृहस्पतिवार की सुबह यही चारा  पशुओं को खिलाया गया।

खबर लगते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम बीके त्रिपाठी, डीआईजी शलभ माथुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने पंचायत सचिव अनस को निलंबित कर दिया है। उनके निर्देश पर गोशाला में चारे की आपूर्ति करने वाले के खिलाफ आदमपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-