Breaking News

काशीपुर में क्या फिर कोरोना पैर पसार रहा है? दो दिनों में 14 छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव, सावधानी बरतें

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अगस्त 2022)

काशीपुर । क्या काशीपुर में कोरोना ने फिर से पांव पसार दिये हैं? पिछले दो दिनों के भीतर राजकीय कन्या इंटर कालेज की 14 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मिलने के बाद ये आशंका व्यक्त की जा रही है।

बता दें कि एक दिन पूर्व छह छात्राएं और आज 8 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट ने शहर में इस बीमारी को लेकर लोगों में एक बार फिर भय का माहौल पैदा कर दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी कहते हैं कि रैंडम टेस्ट के दौरान ये नतीजे आये हैं।

हालांकि डॉ साहनी का यह भी कहना है कि इन छात्राओं को खांसी जुकाम की शिकायत थी। टेस्ट करने पर कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। एहतियात के तौर पर इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक साढ़े तीन सौ छात्राओं का सैंपल लिया जा चुका है। लेकिन डॉ साहनी ने कहा कि कि ज्यादा पैनिक होने के बजाय सावधानी बरती जाए। खांसी, जुकाम, बुखार आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवायें। अन्य लोग लोग बूस्टर डोज लगवायें।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-