Breaking News

गजब :बाइक सवारों पर पुलिसकर्मी ने तान दी कुल्हाड़ी, देखिए वायरल वीडियो में

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अगस्त 2022)

गलत साइड से जा रहे बाइक सवारों पर एक एएसआई ने कुल्हाड़ी तान दी। हरियाणा के फरीदाबाद में बीते रोज हुई इस घटना का किसी कार सवार ने वीडियो बना दिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जाता है कि कुल्हाड़ी दिखाने वाले पुलिसकर्मी एएसआई रैंक के हैं।  मंगलवार सुबह  बाटा चौक पर एक बाइक में बैठे लोग जब निकले तो पुलिसकर्मी की कुल्हाड़ी गिर गई जिससे गुस्साए पुलिसकर्मी ने बाइक सवारों पर कुल्हाड़ी तान दी और लात भी मारी। इस पूरे वाकये को वहाँ से गुजर रहे किसी शख्स मोबाइल फोन में कैद कर लिया और फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सवार रांग साइड से आ रहा था।

पुलिस के उच्चाधिकारियों को जब मामले की जानकारी हुई तो अब इसकी जांच की जा रही है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-