Breaking News

काशीपुर :रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्बेट ने आईआईएम में किया वृक्षारोपण

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2022)

काशीपुर। रोटरी के पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत गत दिवस रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने आई०आई०एम० काशीपुर में वृहद वृक्षारोपण किया। क्लब के सदस्यों ने वहाँ साइकस के पौधों को रोपित किया।

वरिष्ठ रोटेरिएन्स डॉ० इला मेहरोत्रा ने वृक्षारोपण का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जीवन के सन्तुलन के लिये प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण व सन्तुलन बेहद जरुरी है। इसके लिए निरन्तर पौधारोपण सभी के लिए प्राथमिक कृत्य होना चाहिए।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉ० दीपिका गुडिया आत्रेय, उपाध्यक्षा डॉ0 तनु सिंह, सचिव सुरुचि सक्सेना, डॉ० नरेश मेहरोत्रा, आई०आई०एम० से डॉ० विनय शर्मा, डॉ० देवजनी चटर्जी, क्लब सदस्य विनीत रावल,  सुरेन्द्रपाल  सुभाष शर्मा, रचना विश्नोई, आभा गुप्ता सहित संस्थान के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-