Breaking News

काशीपुर :उत्तराखंड क्रांति दल ने किया जिला व महानगर कार्यकारिणी का विस्तार , जगत रावत अध्यक्ष व मुकेश जोशी युवा महानगर अध्यक्ष मनोनीत

@शब्द दूत ब्यूरो (31 जुलाई 2022)

काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल ने महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ ) मुकेश चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री रवि पपनै, महानगर काशीपुर अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह रावत, जिला अध्यक्ष (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ )जयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष जिला काशीपुर संजय कुमार मिश्रा. जिला संगठन मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती देवकी नैनवाल को मनोनीत किया।

ये मनोनयन कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसार्ट में आयोजित बैठक में किये गये। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी ने की।  संचालन जिला महामंत्री  आर सी त्रिपाठी ने किया।  बैठक में महानगर के विभिन्न पदाधिकारियों  ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष  सुरेश चंद्र जोशी  ने कार्यवाहक केंद्रीय संगठन मंत्री हरजाप सिंह एवं कार्यवाहक केंद्रीय सचिव एवं वर्तमान विधानसभा के यूकेडी के प्रत्याशी  मनोज डोबरियाल , अध्यक्ष (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) कुमाऊं मंडल  शिव सिंह रावत की संस्तुति पर पार्टी के नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती के लिए  हरजाप सिंह  मनोज कुमार डोबरियाल  शिव सिंह रावत, डॉक्टर जी एस रावत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में जिला अध्यक्ष  ने सभी  मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मेहनत करने के लिए आव्हान किया तथा आशा व्यक्त की कि जिला काशीपुर उत्तराखंड क्रांति दल को सभी के सहयोग से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-