Breaking News

काशीपुर :तमंचों व कारतूस सहित दो को दबोचा, यूपी से लाये थे बेचने

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2022)

काशीपुर । उत्तर प्रदेश से तमंचे लाकर काशीपुर में बेचने की फिराक में पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा। उनके पास से पांच तमंचे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई पुलिस और एस ओ जी ने संयुक्त रूप से की।

एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शहर में अवैध असलहों के बिकने की सूचना पुलिस को मिली। एसएसपी के निर्देश पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह ने एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम का नेतृत्व कोतवाल  मनोज रतूड़ी, प्रभारी एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा एसओजी टीम के साथ  चैकिंग के दौरान कर्बला मैदान के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 अवैध तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किये हैं।

पुलिस को पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मौ. नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन निवासी बांसफोड़ान, काशीपुर तथा मौ. जावेद पुत्र रिसाल अहमद निवासी चिल्किया, रामनगर बताया।

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पूर्व में फायरिंग की घटनाओं में प्रयोग अवैध असलहों के इस्तेमाल को लेकर  एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्होंने बताया कि नावेद पर  शस्त्र अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट तथा जावेद पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों लोग इन तमंचों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लाकर काशीपुर में बेचने के लिए ला रहे थे।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि काशीपुर में ये तमंचे जिस शख्स को बेचने आ रहे थे वह किसी बड़ी घटना को अंजाम तो नहीं देने वाला था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार, कॉन्स्टेबल गिरीश मठपाल, सुरेन्द्र सिंह तथा एसओजी काशीपुर टीम के प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल दीपक कठैत तथा विनय कुमार शामिल थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-