Breaking News

काशीपुर :राष्ट्रपति के अपमान पर उबले भाजपाई, सोनिया गांधी और अधीर रंजन का पुतला फूंका

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2022)

देश की नवनिर्वाचित महामहिम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा काशीपुर में आज कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।

काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा देश को तोड़ने और देश की गरिमा को खराब करने का काम किया है। कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान देते हुए राष्ट्रपत्नी शब्द से संबोधित किया है। अधीर रंजन चौधरी के इस शब्द के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। इसी के तहत आज पार्टी और उसके नेता अधीर रंजन चौधरी तथा सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-