Breaking News

काशीपुर :लायंस क्लब सिटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा को मिला बेस्ट प्रेसीडेंट अवार्ड

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2022)

काशीपुर । लायंस क्लब सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा को बेस्ट प्रेसीडेंट का पुरस्कार मिला है।

उनके इस अवार्ड की घोषणा लखनऊ में आयोजित एक समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बीबी श्रीवास्तव ने वर्ष 2021-22 के लिए की गई । इससे पूर्व 2016-17 में उन्हें लखनऊ डिस्ट्रिक्ट में बेस्ट सेक्रेटरी का अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुरेश शर्मा को लायंस क्लब की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है।

यहाँ शगुन गार्डन में हुई बोर्ड मीटिंग में यह अवार्ड सुरेश शर्मा को क्लब के सदस्यों समर पाल सिंह ग्रेवाल, सतविंदर सिंह, शेर जंग सिंह धालीवाल, परमजीत सिंह, डिस्ट्रीक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी स्वतंत्र मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा,सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, जगतार सिंह, आनंद सक्सेना, संजय राय, शैलेन्द्र मिश्रा एड, आनंद कुमार एड आदि की उपस्थिति में दिया गया। लायंस क्लब सिटी अध्यक्ष को यह महत्वपूर्ण अवार्ड मिलने पर सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-