Breaking News

राष्ट्रपति चुने जाने पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर नशे में धुत भाजपा नेता का वीडियो वायरल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2022)

मंच सजा हुआ था। मौका था राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का। लेकिन ये क्या भाजपा के एक नेता नशे में धुत पाये गये। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना गुजरात के छोटा उदयपुर की है। मंच पर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रश्मिकांत वसावा साफ तौर पर नशे में धुत दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त की है जब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर एक कार्यक्रम रखा गया था, इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा नेता यहां आए थे तभी उनकी यह वीडियो बनाई गई है। एक महिला भाजपा नेता उनके ठीक बगल में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

बहरहाल गुजरात में शराबबंदी है लेकिन भाजपा नेता के सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह नशे में धुत होकर बैठने को लेकर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-