Breaking News

पं जवाहरलाल नेहरू की आलोचना नहीं करनी चाहिए, उनकी नीति गलत हो सकती है नीयत नहीं, राजनाथ सिंह बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2022)

कारगिल विजय दिवस पर जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आलोचना को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी प्रधानमंत्री की आलोचना उचित नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों को भी याद किया।

1962 की चीन की कार्रवाई की चर्चा करते हुए हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत सारे लोग जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करते हैं। मैं भी एक विशेष राजनैतिक दल से आता हूं। मैं भारत के किसी भी प्रधानमंत्री के आलोचना नहीं करना चाहता। साथ ही मैं किसी भी प्रधानमंत्री की नीयत पर सवालिया निशान नहीं लगाना चाहता। उन्होंने कहा कि नीयत में किसी की खोट नहीं हो सकता है। सिंह ने कहा कि आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-