Breaking News

काशीपुर :आसमान में सूर्य का अद्भुत नजारा दिन में बनी एक खूबसूरत रिंग

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2022)

आज आसमान में सूर्य का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सूर्य को एक गोलाकार आकृति ने चारों तरफ से घेर रखा था।

सूर्य के चारों ओर एक रिंग बनी हुई दिख रही है जिससे यह नजारा अलौकिक लग रहा था। देश में कई स्थानों पर इस तरह का दृश्य देखने में आया। लोग कौतूहल से इस अद्भुत नजारे को देख रहे थे। कभी बादलों की ओट में छुपे सूर्य की रोशनी से आसमान में उसके चारों ओर बनी यह रिंग आकर्षित कर रही थी।

हालांकि खगोलीय विशेषज्ञों की मानें तो यह एक सामान्य सी बात है। हम अधिकतर सूर्य की ओर सीधे नहीं देखते। और अगर मोबाइल या कैमरे से उसकी फोटो लेते हैं तो तेज चमक के कारण उसके चारों ओर प्रकाश की एक गोलाकार रिंग बन जाती है। यही तस्वीर एक नजारे के रूप में नजर आती है। उत्तराखंड में भी कई शहरों में आज ये ही नजारा देखने को मिला। काफी देर तक सूर्य के चारों ओर ये रिंग बनी रही। बहरहाल सोशल मीडिया पर लोग इस नजारे का वीडियो और फोटो शेयर करते दिखाई दिये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-