Breaking News

हरिद्वार मालवीय द्वीप पर संदिग्ध बैग मिला,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2022)

हरिद्वार । यहाँ गंगा आरती के समापन के बाद एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार बीती शाम गंगा आरती के बाद मालवीय द्वीप चैकिंग के दौरान  किसी ने सूचना दी कि घंटाघर के निकट काफी समय से एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही हरिद्वार डाग स्क्वायड टीम ने पूर्ण एहतियात के साथ तुरंत एक्शन लेते हुए लोगों को वहां से हटाया और बारीकी से सुरक्षा जांच की। जांच में बैग के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिससे वहां सभी ने चैन की सांस ली।

जांच के बाद स्क्वायड टीम प्रमुख ने बताया बैग में केवल कपड़े मिले हैं जो शायद कोई यात्री घाट पर भूल गया था।

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने साथ लाए सामान का ध्यान रखें और बेवजह सभी को असहज स्थिति का सामना करने से बचाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-