Breaking News

फैक्ट चैक :मुस्लिम युवक के कांवडियों के ट्रक के नीचे आत्महत्या करने के सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट भ्रामक है,होगी कड़ी कार्रवाई, जानिये सच्चाई क्या है?

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2022)

सहारनपुर। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा देवबंद में आज सुबह कांवडियों के ट्रक के नीचे आकर एक मुस्लिम व्यक्ति की आत्महत्या के मामले को लेकर पुलिस ने इसे पुरानी घटना बताया है।

ट्विटर पर सहारनपुर पुलिस की ओर से कहा गया है कि अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीड़ियो, जिसमें थाना देवबन्द क्षेत्र में सुबह कावड़ियों के ट्रक के नीचे एक मुस्लिम ने आत्महत्या कर ली हैं, लिखते हुये वायरल की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि प्रकरण वर्ष 2017 का हैं, जिसमें नियमानुसार कार्यवाही की गई थी।

उक्त प्रकरण को वर्तमान का बताकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिसके द्वारा भी ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई है, उनसे निवेदन है कि उक्त भ्रामक पोस्ट को तत्काल डिलीट करे तथा अनुरोध किया जाता है कि सत्यता की जांच किये बिना इस प्रकार की खबरे / वीड़ियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकाशित / वायरल न करे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-