Breaking News

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल टूटा, दो मजदूरों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई, 2022)

बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम परियोजना के तहत कोटा व खांकरा के बीच निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने से आठ मजदूर पुल के नीचे दब गये। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गये हैं, जबकि दो लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिये भेज दिया गया। जबकि मृतकों के शवों को निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरकोटा व खांकरा के बीच निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से की शटरिंग अचानक पलट गई। जिससे पुल पर काम करने वाले कुछ मजदूर पुल के उस हिस्से के नीचे दब गये। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन कर पुल के नीचे दबे घायल व मृतकों के शवों को निकाला।

घायलों में रामू, निवासी गूजरपुर, उत्तर प्रदेश, रघुवीर निवासी फैजानपुर, उत्तर प्रदेश, अनिल, निवासी फैजानपुर, उत्तर प्रदेश और भूरा, निवासी बिहार शामिल हैं। मृतकों में कन्हैया, उम्र 20 वर्ष, निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश – तथा पंकज, उम्र 22 वर्ष, निवासी गूजरपुर, उत्तर प्रदेश हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-