Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :एक और पुलिस कर्मी की ट्रक से कुचलकर हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2022)

देश में पुलिस कर्मियों की हत्या की बीते 24 घंटे में तीसरी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

अब गुजरात में यह दर्दनाक घटना हुई है। यहाँ राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने राज किरण  नामक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक नाइट ड्यूटी के दौरान राजकिरण के साथ ये घटना हुई है। वह संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इलाज के दौरान राजकिरण की मौत हो गई। जिस ट्रक ने उन्हें कुचला है, उसमें आगे और पीछे नंबर नहीं लिखा था। ट्रक चालक फरार है।

लगातार पुलिस कर्मियों की अपराधियों द्वारा हत्या की इन घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा में डीएसपी की खनन माफिया ने डंपर से और झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर की भी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-