@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2022)
महाराणा प्रताप चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को जल्द पूरा किये जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंडल ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि काशीपुर शहर के व्यापारी व जनमानस महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य मे हो रही देरी से परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि महज 500 मीटर के इस फ्लाई ओवर का निर्माण पिछले पांच वर्षों से धीमी गति से चल रहा है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते पिछले वर्षो से व्यापरियों के व्यापार चौपट हो गये है कुछ व्यापारियों ने वहाँ पर व्यापार ही करना बन्द कर दिया है।
फ्लाईओवर निर्माण की वजह से काशीपुर शहर दो भागो में बॅट गया है। फ्लाईओवर के नजदीक के व्यापारी वहाँ उड़ रही धूल मिट्टी से परेशान है। फ्लाईओवर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने प्रशासन को अब 30 जून तक का समय दोनो ओर की सर्विस रोड व निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह निर्माण कार्य पुरा नही हुआ ऐसा प्रतीत होता है कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उस से प्रतीत होता है कि इस निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी कई वर्षो को समय लगेगा।
व्यापारियों ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्रातीशीघ्र पूर्ण किया जाये। ताकि काशीपुर के व्यापरियों व आम जनता को इस समस्या से छूटकारा मिल सके ।
ज्ञापन देने वाले व्यापारियों में योगेश विश्नोई, राजकुमार यादव, मोहन जोशी, संजय भाटिया, केवल कृष्ण छाबड़ा, रजत कुमार, हरीश अरोरा, सनत पैगिया, प्रीत कुमार आदि शामिल हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal