Breaking News

दुखद :रोडवेज बस ने बाइक सवार कांवड़ियों को कुचला, दोनों की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2022)

अनियंत्रित रोडवेज बस ने दो बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना उत्तर प्रदेश के  अमरोहा में डिंडोली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर हुई । साथी कांवड़ियों की मौत से  गुस्साए साथी कांवड़ियों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी। दुर्घटना का आरोपी रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

मृतक कांवड़िये मिलक कल्याणपुर थाना कटघर मुरादाबाद जनपद  राहुल और गौरव है। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया और हाईवे की भी जाम कर दिया।मौके पर सैकड़ों की संख्या की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के आला अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से आक्रोशित भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-