Breaking News

एडीएम बोले, वोट डाल कर हम भ्रष्ट नेता पैदा करते हैं, लोकतंत्र की सबसे बड़ी गलती, हुआ विवाद देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2022)

एक एडीएम के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि वोट डाल कर हमने सिर्फ भ्रष्ट नेता ही बनाये हैं। एडीएम का यह बयान विवाद के घेरे में आ गया है।

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के  एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला का है जिसमें उन्होंने लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वोट डालकर सिर्फ भ्रष्ट नेता पैदा किए गए। हालांकि वह यह भी कह रहे हैं कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी गलती है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग एडीएम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पास मतदान प्रक्रिया में खामी की शिकायत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि वोट डालने से सिर्फ भ्रष्ट नेता पैदा हुए हैं। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म होने की वजह से कई कर्मचारी मतदान से वंचित रह गए। इसकी शिकायत लेकर एक प्रत्याशी और कुछ कर्मचारी एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला से मिलने पहुंचे थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-