Breaking News

काशीपुर :संस्कार भारती ‌‍ने किया गुरु पूर्णिमा पर नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान, वरिष्ठ संगीतज्ञ मदन मोहन पंत हुये सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2022)

काशीपुर। संस्कार भारती नगर इकाई ने गुरु पूर्णिमा पर नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान का आयोजन आस्थान आइसेट, जसपुर खुर्द रोड, काशीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कला साधक  मदन मोहन पंत तथा संचालक महामंत्री कपिल अग्रवाल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभारम्भ  भगवान नटराज के सम्मुख दीप प्रज्वलन व संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ हुआ।  संस्कार भारती की सदस्या अनुश्री भारद्वाज द्वारा सरस्वती वंदना, संगीत विधा संयोजक भोला दत्त पाण्डेय जी द्वारा गणेश वंदना एवं  मनोज पंत के सरस्वती स्तुतिगान कर कार्यक्रम का संगीतमय आरंभ हुआ।

मुख्य वक्ता के रुप में  संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष  प्रभाकर सारस्वत  ने गुरु पूर्णिमा व नटराज पूजन के महत्व पर अपने विचार रखते हुए बताया कि संस्कार भारती गुरु पूर्णिमा पर सभी कलाओं के ज्ञाता भगवान नटराज यानि शिव का पूजन कर इसे उत्सव के रुप में मनाती हैं। उन्होंने इस पर विचार रखते हुए आगे बताया की शिव के डमरु से ही सभी स्वर व ताल का उद्गम हुआ है और शिव का नटराज स्वरुप नृत्य की सभी कलाओं को समाहित करता हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्कार भारती का कला साधक सम्मान रहा जिसमें काशीपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कला साधक व आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मदन मोहन पंत  को उनके विगत 64 वर्षो के बैठकी होली में योगदान के लिए इकाई ने उन्हें “कला साधक” के रुप में सम्मानित किया। 84 वर्ष के मदन मोहन पंत ने 20 वर्ष की आयु से होली गायन शुरु किया। वे काशीपुर क्षेत्र के अलावा कुमाऊँ के विभिन्न नगरों मे जाकर होली गायन करते हुए आये हैं। अपनी संस्कृति व कला से विशेष लगाव होने के कारण वे लंबे समय तक रामलीला से भी जुड़े रहे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उनके सुपुत्र  मनोज पंत भी होली गायन के साथ-साथ काशीपुर की रामलीला में श्रीराम तथा अन्य कई पात्रों की भी भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष  सुशील पाठक ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया की गुरु और शिक्षक के महत्व को आने वाली पीढ़ी को समझाने के लिए यह पर्व आदर्श है। गुरु का आशीर्वाद सबके लिए कल्याणकारी व ज्ञानवर्द्धक होता है, इसलिए इस दिन गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए किया।

प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रांतीय कोषाध्यक्ष  अभिषेक पाठक, इकाई उपाध्यक्ष  सुभाष चंद्र शर्मा , इकाई कोषाध्यक्ष  पंकज शर्मा , इकाई सदस्य  अंबरीश गर्ग ,  शेष कुमार सितारा ,  के. एस. कपूर ,  सर्वेश यादव ,  पंकज अग्रवाल , राजु तोमर, श्रीमती मंजुल मिश्रा , श्रीमती रेखा सक्सेना, श्रीमती पायल अग्रवाल , डा. रीता सचान , श्रीमती पूजा अग्रवाल गुप्ता जी व नगर के गणमान्य नागरिकों में डा. पुष्पा धामा ,  ज्ञानेन्द्र जोशी , अखिल पाठक,  ज्ञानेश चंद्र जोशी , त्रिलोक अधिकारी  उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-