Breaking News

हल्द्वानी नुमाइश में झूलों पर डीएम ने रोक लगाई

हल्द्वानी ।महानगर में संचालित हो रही मनोरंजक नुमाइश में झूलों के संचालन पर जिलाधिकारी ने  तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।  गौरतलब है कि इन दिनों एम बी इंटर कॉलेज के सामने और गांधी इंटर कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी एवं नुमाइश का संचालन हो रहा है। नुमाइश में लोगों के विशेष तौर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि जन सुरक्षा एवं किसी दुर्घटना को रोकने के लिए जरूरी है। डीएम सविन बंसल ने कहा कि नुमाइश संचालक झूले संचालन का संबंधित विभाग से परीक्षण कराते हुए उसका प्रमाण पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करें। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही झूलों का संचालन हो सकेगा। यदि बिना प्रमाण पत्र के झूलों  का संचालन किया जाता है या कोई दुर्घटना घटित होती है। संबंधित संचालक उत्तरदायी होंगे।  डीएम बंसल ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर संचालित नुमाइश का भ्रमण कर अन्य सुरक्षा संबंधी उपायों का निरीक्षण करें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-